/नालागढ़ में दो युवकों से अवैध .32 mm बोर पिस्तौल बरामद ।पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

नालागढ़ में दो युवकों से अवैध .32 mm बोर पिस्तौल बरामद ।पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

नालागढ़ 01 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

पुलिस थाना नालागढ़ के अन्तर्गत खेड़ा में गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही करते हुए कार न० HP12M-8283 में सवार दो व्यक्तियों से एक अवैध हथियार .32 mm बोर पिस्तौल बरामद किया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिकआरोपियों की पहचान 1. लव कुमार पुत्र विरेन्दर सिंह निवासी रत्योड़, तह० नालागढ़ ज़िला सोलन, हि०प्र० व उम्र 28 साल और 2. प्रभजीत सिंह पुत्र ओम प्रकाश निवासी हांडा कुण्डी, डाक० मानपुरा तह० नालागढ़ ज़िला सोलन, हि०प्र० व उम्र 32 साल के तौर पर हुई है ।

पुलिस ने बताया कि पिस्तौल बारा बोर के आरोपी मौका पर कोई भी लाईसेंस/ दस्तावेज पेश पुलिस न कर सके, जिस पर पुलिस थाना नालागढ़ में उपरोक्त अभियुक्तों के विरुध धारा 25-54-59 Arms Act. एवं धारा 3(5) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है ।

यह अवैध हथियार इन्हें कहां से प्राप्त हुआ है इस बारे में आगामी तफ्तीश अमल में लायी जा रही है ।

पुलिस ज़िला बद्दी ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों और अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी । दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे ।