/सयोका कोठी में चले श्रीमद् भागवत सप्ताह का समापन, पूर्णाहुति के साथ।

सयोका कोठी में चले श्रीमद् भागवत सप्ताह का समापन, पूर्णाहुति के साथ।

रामशहर 4 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

जिला सोलन के पहाड़ी क्षेत्र तहसील रामशहर के निकटवर्ती गांव सयोका कोठी में विगत 7 दिनों से चले आ रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन आज पूर्णाहुति एवं अटूट भंडारे के साथ हुआ ।

इस पूर्णाहुति में क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर स्वामी जी के मुखारविंद से आशुतोष भोले शंकर, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, बांके बिहारी एवं अन्य दंत कथाओं के प्रसंग का विस्तृत व्याख्यान, विवेचन एवं संकीर्तन का रस सवादन कर अपने जीवन को निहाल किया।

उत्तर भारत के प्रखर वक्ता बालयोगी हरि चेतनानंद महाराज हरिद्वार वालों ने प्रातः मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि रामशहर में पिछले 7 दिनों से भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा था।

इस अनुष्ठान का आज समापन हो गया है। इस 7 दिवसीय समारोह में कई क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने आकर सत्संग का श्रवण किया ।मानव जीवन का परम उद्देश्य भक्ति और भगवान प्रति है। वर्तमान समय में यह वैदिक सनातन का कालखंड है, वैदिक सनातन में आज देश का युवा सनातन धर्म के प्रति आगे आ रहा और लोगों की आस्था मंदिरों एवं सत्संग के प्रति बढ़ रही है ।इसी से सनातन धर्म की जड़े और सुदृढ़ हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि में पिछले 6 महीना से बारिश नहीं हो रही थी। इंद्रदेव ने प्रसन्न होकर बारिश कर प्रकृति में नई खुशहाली एवं किसानों के चेहरे दुबारा खिल उठे हैं ।इस बारिश से यह प्रतीत होता है ,कि यह अनुष्ठान सही मायने में बिल्कुल सफल सिद्ध हुआ। इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए लोग पहले अनुष्ठान करवाते थे और किसान पिछले कई महीनो से आसमान की ओर टक टकि लगाए बैठे थे ।