नालागढ़ 5 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की बैठक नरेश घई की अध्यक्षता में आज 5 मार्च 2025 को हुई ।
मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रदेश सरकार के पेंशनर्स की मांगों के बारे में उदासीन रुख की घोर निंदा की। पेंशनर्स में इस बात का भारी रोष पाया गया कि छठे वेतनमान के अनुसार 2016 से 2022 तक सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के देय वित्तीय लाभ जो प्रत्येक पेंशनर्स की लाखों की राशि बकाया है, का भुगतान प्रदेश सरकार ने नहीं किया है।
पेंशनर संगठन ने सरकार से मांग रखी कि आगामी वर्ष के बजट में पेंशनर्स की सभी देय राशि एक मुश्त अदा करने के लिए प्रावधान रखा जाए, अन्यथा पेंशनर्स को विधानसभा के सत्र में धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
सरकार की महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों को अदा करने बारे भी शीघ्र घोषणा करें। पेंशनर्स के बकाया पड़े मेडिकल बिल की अदायगी बारे भी विशेष वित्तीय प्रबंध किया जाए। पेंशनर संगठन ने प्रदेश सरकार से महंगाई भत्ते की दो किस्तों के बकाया एरिया का भी तुरंत भुगतान करने की मांग की है।
पेंशनर्स संगठन ने इस दौरान नालागढ़ की अन्य असुविधाओं के बारे में भी सरकार को अवगत करवाने का निर्णय लिया।
बैठक में उप प्रधान जिला संगठन दिलीप राणा, अंजना शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगतार सिंह रनोट, ठाकुर सिंह, मास्टर इंद्रजीत, मास्टर प्रेमचंद, प्रोफेसर रणजोध सिंह, मदन लाल रनोट, रजिंदर शर्मा, तीर्थ चंद शर्मा, प्रेमचंद, हेमराज भंडारी, दलेल सिंह, मंदाराम, चिंताराम कपूर, भाग सिंह, जय सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।







