कपूरथला (पंजाब ) 28अप्रैल,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
श्री हरिनाम प्रचार मंडल के संस्थापक नरिंदर प्रसाद पंछी और अध्यक्ष दीपक सलवान की देख.रेख में मंदिर श्री सरस्वती दास में महंत राम दास के सहयोग से 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक करवाए जा रहे 40वें वार्षिक भक्ति सम्मेलन संबंधी रविवार को सभी धार्मिकए सामाजिक संस्थाओं और सैंकड़ों श्रद्धालुओं के सहयोग से सुबह 6 बजे प्रभातफेरी निकाली गई।
मिली जानकारी के मुताबिक ठाकुर जी की पालकी के नेतृत्व में प्रभातफेरी मंदिर जानकी दास से मोहल्ला मलकानाए लाहौरी गेटए जालौखाना चौंकए मोहल्ला खजांचियांए अमृत बाजारए मोहल्ला कसाबाए शिव मंदिर जानकी दास पहुंची।
इस प्रभातफेरी में दिव्य ज्योति आश्रम से साध्वियों की टोलीए सूफी संत समाज पंजाब के अध्यक्ष सुखविन्दर सागरए भजन गायक तरसेम लाल शास्त्रीए मंदिर श्री सरस्वती दास के संचालक महंत राम दासए शिव मंदिर सुभाष चौंक से अध्यक्ष नरेश बहल और सदस्यों के साथ साथ कांग्रेसी कॉंसलर वीना सलवान ने विशेष तौर पर भाग लिया।
प्रभातफेरी के मंदिर जानकी दास में वापस पहुंचने पर प्रभु के लंगर रुपी प्रसाद को वितरित किया गया ।
श्री हरिनाम प्रचार मंडल मंदिर श्री जानकी दास के संस्थापक धार्मिक नेता नरिन्दर प्रसाद पंछी और अध्यक्ष दीपक सलवान ने बताया कि प्रभातफेरी में मंदिर कमेटी के सदस्य बंटी सेठीए सतीश शर्माएपंडित दिनेश शर्माए विपन वालियाए शिव कुमार वर्माए अमन चौथरीए पंडित ब्रिज शर्माए सुरिन्दर पाल शर्माए सुनीलए अभीजीत कुमारए सुभाष खन्नाए रोशन लाल कंडाए टीण् एमण् बालीए गुलशन आहुजा और राकेश आनंद के अलावा सभी धार्मिक समाज सेवीए धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं के सैंकड़ों सदस्यों के अलावा मंदिर की महिला मंडली ने भी भरपूर सहयोग दिया।








