/ओक ओवर–राहत होटल मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित।

ओक ओवर–राहत होटल मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित।

सील्ड रोड अस्थायी रूप से बंद

शिमला, 1 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

हिमाचल की राजधानी शिमला में ओक ओवर से राहत होटल के बीच सड़क पर पेड़ गिरने के कारण यह मार्ग अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

ट्रैफिक पुलिस शिमला ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यह सील्ड रोड होने के कारण इस मार्ग पर केवल परमिटधारी वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे सभी वाहन चालक फिलहाल वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। संबंधित विभाग द्वारा सड़क से पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें, धैर्य बनाए रखें तथा सुरक्षित वाहन चलाएं। मार्ग बहाल होने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।