नालागढ़, 12 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) का गठन योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सपना संजय पंडित ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्राचार्या ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय छात्र संघ महाविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण सेतु है, जो विद्यार्थियों की समस्याओं और सुझावों को प्रभावी रूप से आगे रखता है।

इस वर्ष मेरिट के आधार पर चुनी गई नई कार्यकारिणी में —
अध्यक्ष: राधिका वर्मा (एम.एससी. रसायन विज्ञान, प्रथम वर्ष)
उपाध्यक्ष: दिशा (बी.ए. तृतीय वर्ष)
सचिव: अंशिका कौशल (बी.कॉम. द्वितीय वर्ष)
संयुक्त सचिव: फिज़ा आफ़रीन (बी.बी.ए. प्रथम वर्ष)
शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त विभिन्न क्लबों और सोसाइटीज़ — जैसे सांस्कृतिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, रेंजर-रोवर और साहित्यिक सोसाइटी — के प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया।
सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने कॉलेज के विकास और छात्र कल्याण के लिए ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में शिक्षकों और छात्रों की उत्साही भागीदारी रही।








