/किराना दुकान से 24 अद्धे अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

किराना दुकान से 24 अद्धे अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज


बरोटीवाला, 21 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।


औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में पान और चाय की दुकानों के बाद अब किराना दुकान से भी अवैध शराब बरामद होने का मामला सामने आया है। बरोटीवाला पुलिस ने गांव टिपरा स्थित एक किराना दुकान से देशी शराब के 24 अद्धे बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


पुलिस के अनुसार, थाना बरोटीवाला की टीम गत दिवस गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव टिपरा में एक व्यक्ति अपनी किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार दुकान की तलाशी ली।


तलाशी के दौरान दुकान से देशी शराब के 24 अद्धे बरामद हुए। आरोपी की पहचान भूपिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय पतराम, निवासी गांव टिपरा, डाकघर सूरजपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब रखने एवं बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।


पुलिस ने इस संबंध में थाना बरोटीवाला में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।