/लालबाग में निशुल्क आत्म साक्षात्कार के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि

लालबाग में निशुल्क आत्म साक्षात्कार के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि

बेंगलुरु के करीब तीन हजार लोगों ने अनुभव किया आत्म साक्षात्कार।

बेंगलुरु, 23 जनवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

बेंगलुरु के प्रसिद्ध लालबाग उद्यान में आयोजित दस दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी के दौरान लगे निःशुल्क सहज योग प्रचार स्टॉल पर लोगों ने आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करने में विशेष रुचि दिखाई गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक फ्लावर एक्जीबिशन के
सी–22 स्थापित निःशुल्क सहज योगा केंद्र पर दर्जनों साधकों ने आत्मसाक्षात्कार का अनुभव प्राप्त किया।

यह प्रक्रिया सहज योग की संस्थापक श्री माता जी श्री निर्मला देवी द्वारा बताए गए सरल एवं सहज मार्गदर्शन के अनुसार कराई जा रही है।

इस अवसर पर सहयोगी रघु ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सहज योग प्रचार कार्य 26 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आज तक करीब 3000 लोगों ने निशुल्क आत्म साक्षात्कार प्राप्त कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही आगामी दिनों में स्थानीय विद्यालयों में भी आत्मसाक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

सहज योग के माध्यम से मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन की ओर लोगों का बढ़ता रुझान इस आयोजन में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।