बीबीएन 1 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल के औद्योगिक नगरी बीबीएन क्षेत्र के खेड़ा में आज सहज योग परिवार की ओर से नवविवाहित जोड़े के गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर विधिवत गणेश पूजा का आयोजन किया गया। पूजा कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सामूहिकता के वातावरण में संपन्न हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर नालागढ़ क्षेत्र के सहज योगियों के साथ-साथ चंडीगढ़ सामूहिकता के समन्वयक अमित कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी सहज योगियों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर नवदंपती के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान सहज योग परंपरा के अनुसार ध्यान एवं सामूहिक साधना भी की गई, जिससे वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। इस अवसर पर सागर की ओर से सभी उपस्थित सहज योगियों को प्रसाद स्वरूप भोजन भी करवाया गया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, पारिवारिक संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को बल मिलता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।











