नालागढ़ 7 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिलें के रामशहर क्षेत्र में अवैध वन कटान का मामला सामने आया है।
वन विभाग की शिकायत पर गत दिवस पुलिस थाना रामशहर में केस दर्ज किया गया।
वन विभाग के अनुसार ग्राम बाहलम शामलात क्षेत्र में चोरी की नीयत से खैर के पेड़ काटे गए।

जांच के दौरान कुल 6 खैर के पेड़ कटे पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹6,16,022 आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी वीर चंद पुत्र नरोत्तम सिंह (निवासी बाहलम) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी सोमराज पुत्र इंद्रजीत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।







