/घुसपैठ और मतांतरण पर सर संघचालक ने व्यक्त की चिंता।

घुसपैठ और मतांतरण पर सर संघचालक ने व्यक्त की चिंता।

डिटेक्ट-डिलीट-डिपोर्ट’ पर दिया जोर।

नई दिल्ली, 19 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ एजेंसी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक ने देश में बढ़ती घुसपैठ और धार्मिक मतांतरण के मुद्दे पर गत दिवस चिंता जताते हुए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के लिए घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया तेज की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बढ़ती घुसपैठ एक गंभीर विषय है और इसके समाधान के लिए “डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट” की नीति अपनानी होगी। उनके अनुसार, अवैध रूप से रह रहे लोगों को रोजगार नहीं दिया जाना चाहिए और इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

सरसंघचालक ने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर भी चिंता व्यक्त की और लालच तथा जबरदस्ती के जरिए हो रहे मतांतरण पर रोक लगाने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि “घर वापसी” की प्रक्रिया तेज होनी चाहिए और जो लोग हिंदू धर्म में वापस आते हैं, उनके पुनर्वास और देखभाल पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

उन्होंने सामाजिक संगठनों और समाज के सभी वर्गों से इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने और मिलकर काम करने की अपील की।