सोलन, 23 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 24 अगस्त, 2026 को शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने दी।
उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पोल्ट्री फार्म, रूद्राक्ष फिजियोथैरेपी, डिग्री कॉलेज गेट के सामने तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारण से निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। विद्युत बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।









