/राज्यसभा नामांकन पर अनुराग शर्मा को बधाई।

राज्यसभा नामांकन पर अनुराग शर्मा को बधाई।

शिमला, 5 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने हिमाचल से राज्यसभा के लिए कांग्रेस द्वारा अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय अनुराग शर्मा के लंबे संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण का सम्मान है।

विनय कुमार ने कहा कि अनुराग शर्मा ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में संगठन में लगातार काम करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि अनुराग शर्मा राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश के हितों और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।