/थाना बद्दी के अंतर्गत दो सड़क दुर्घटनाएं, मामले दर्ज।

थाना बद्दी के अंतर्गत दो सड़क दुर्घटनाएं, मामले दर्ज।

नालागढ़ 5 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत गत दिवस दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं पेश आईं।

मिली जानकारी के मुताबिक पहली दुर्घटना में संडोली पुल के पास मोटरसाइकिल नंबर HR49E-5316 और मोटरसाइकिल नंबर HP44A-1222 के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बलविन्द्र कुमार निवासी कालका गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।


इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि दूसरी दुर्घटना में वर्धमान के पास कडुआना में एक अज्ञात सफेद रंग की आई-20 कार ने मोटरसाइकिल नंबर HP12F-9616 को टक्कर मार दी।

इस हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा सुरेन्द्र पाल निवासी धर्मपुर, बद्दी घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु बद्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन दोनों मामलों के संबंध में पुलिस थाना बद्दी में भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं तथा आगामी अन्वेषण जारी है।