शिमला, 28 सितंबर।
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
शिमला जिले के चिड़गांव क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को करीब 7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को पुलिस थाना चिड़गांव की टीम गश्त पर थी। इस दौरान बडियारा, रोहड़ू–चिड़गांव बाइफरकेशन के समीप अमित पुत्र सुरेश चौहान, निवासी तहसील चिड़गांव, जिला शिमला, के कब्जे से लगभग 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना चिड़गांव में अभियोग संख्या 97/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले की जांच जारी है।









