/हिमाचल सरकार ने बदले 8 HPS अधिकारी, 2 SP-2 ASP और 4 DSP तैनात।

हिमाचल सरकार ने बदले 8 HPS अधिकारी, 2 SP-2 ASP और 4 DSP तैनात।

शिमला 5 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (HPS/HPPS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत 2 पुलिस अधीक्षक (SP), 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 4 डीएसपी (DSP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, विशेष शाखाओं और जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
प्रमुख बदलाव ,दिनेश कुमार को एसपी सीआईडी शिमला से एसपी (वेलफेयर), पुलिस मुख्यालय शिमला बनाया गया।

पंकज शर्मा को एसपी,(वेलफेयर) से एसपी, कारागार एवं सुधार सेवाएं नियुक्त किया गया।

नवदीप सिंह को एएसपी देहरा लगाया गया।

प्रमोद चौहान को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (शिमला) में एएसपी नियुक्त किया गया।

देव राज को डीएसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला तैनात किया गया।

अमर सिंह को डीएसपी, पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया गया।
कमल किशोर को 1st HPAP बटालियन जूंगा में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई।

एक अन्य कमल किशोर को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF), शिमला में डीएसपी नियुक्त किया गया।

सरकार ने इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसे पुलिस विभाग में कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न इकाइयों में पदों को संतुलित करने की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।