/राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में निर्जला एकादशी पर छबील का आयोजन।

राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में निर्जला एकादशी पर छबील का आयोजन।

सोलन (अर्की )26 जून,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा श्रद्धापूर्वक छबील का आयोजन किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों ने राहगीरों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों को शीतल जल, शरबत तथा फलों का वितरण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्कृत प्रवक्ता भूपेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को निर्जला एकादशी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जलदान को महादान माना गया है तथा गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को जल पिलाना महान पुण्य का कार्य है।

उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है और इस अवसर से जुड़ी पौराणिक कथा भी विद्यार्थियों को सुनाई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में भाग लेते हुए जल संरक्षण का संदेश भी दिया। विद्यालय प्रभारी यशपाल वर्मा ने सेवा, परोपकार एवं मानवता की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

स्थानीय लोगों ने विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे समाज में सेवा और जनजागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।