शिमला (ठियोग) 24 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।
ठियोग क्षेत्र में हुए विवाद और मारपीट के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना ठियोग में दर्ज अभियोग संख्या 117/2026 में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इस मामले में पहले 21 अगस्त को पांच आरोपियों अंकित वर्मा उर्फ अंकित वेक्टा, अंकुश वेक्टा, कपिल वर्मा, साहिल और पंकज वर्मा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 23 अगस्त को निशान्त ठाकुर और निखिल भोटका तथा 24 अगस्त को कृष्ण कुमार उर्फ केके को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, संबंधित अभियोग संख्या 114/2026 में 23 अगस्त को साहिल भाटिया (24) निवासी ठियोग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कथित रूप से वारदात में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर HP63D-2752 को भी कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना ठियोग की टीम ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से लगातार तकनीकी और जमीनी स्तर पर प्रयास किए। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सभी मामलों में जांच जारी है।









