/रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में चालक समेत छह लोगों की मौत

रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में चालक समेत छह लोगों की मौत

खाई में गिरी पिकअप,

शिमला (रामपुर), 26 जून,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में टैकलेच-काशापाट मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में पिकअप वाहन (HP-06B-2420) के खाई में गिर जाने से चालक सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में वाहन में सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टैकलेच भेजा गया है।


मृतकों की पहचान


अभिषेक सैनी (23), निवासी गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला।


अशोक जैन (32), निवासी छल्टा, तहसील रामपुर, जिला शिमला (वाहन चालक)।


लायक राम (56), निवासी पट, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला।


नितिन जैन (23), निवासी छल्टा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला।


आशा कुमारी (40), निवासी गांव कवानू, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू।


उगल आजाद (12), निवासी गांव कवानू, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू।


प्रारंभिक जांच में हादसा वाहन चालक की लापरवाही से संबंधित प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच जारी है।


जिला पुलिस शिमला ने इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।