नई दिल्ली, 11 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल के हमीरपुर से सांसद Anurag Singh Thakur ने लोकसभा स्पीकर Om Birla के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को कांग्रेस का राजनीतिक एजेंडा बताया है।
संसद में बोलते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के नेतृत्व में विपक्ष पिछले कई वर्षों से संवैधानिक संस्थाओं और पदों की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि ओम बिरला की छवि बेदाग है और यह प्रस्ताव अनुशासन व संसदीय प्रक्रिया के खिलाफ है।

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार मुद्दे बदलकर सदन की कार्यवाही बाधित करते हैं और चर्चा से बचते हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं और उन्हें सदन की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।










