/गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में सहज योग का शुभारंभ।

गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में सहज योग का शुभारंभ।

100 प्रोफेसरों ने प्राप्त किया आत्म-साक्षात्कार

अहमदाबाद 14 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

सहजयोग की संस्थापक परम पूज्य श्री माताजी की कृपा से सहज योग के प्रसार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र एनिमल एंड फिशरी साइंसेज़ यूनिवर्सिटी (MAFSU), नागपुर तथा उससे जुड़े देशभर के कॉलेजों के पाठ्यक्रम में ‘सहज योग ध्यान’ और ‘सेल्फ इम्प्रूवमेंट कोर्स’ की सफल शुरुआत के बाद अब गुजरात से भी एक बड़ी पहल की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (GTU), अहमदाबाद में सहज योग का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर आयोजित एक विशेष ऑनलाइन सत्र में विश्वविद्यालय के लगभग 100 प्रोफेसरों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया और आत्म-साक्षात्कार (Self Realization) प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान सहज योग के माध्यम से ध्यान, आत्म-जागरूकता और आंतरिक संतुलन के महत्व पर चर्चा की गई। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य युवाओं और शिक्षण संस्थानों तक परम पूज्य श्री माताजी का संदेश पहुँचाना तथा मानसिक और आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहित करना है।

सहज योग से जुड़े साधकों ने इस अवसर पर परम पूज्य श्री माताजी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से ही यह कार्य संभव हो पाया है।

सहज योग परिवार से जुड़े लोगों ने सभी साधकों से इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का भी आग्रह किया है।

याद रहे सहज योग निशुल्क और बिना किसी जाती धर्म और लिंग भेद के साथ किया जा सकता है । सहज योग की गतिविधियों और सूचनाओं के लिए ‘SahajaYoga World’ व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने का आह्वान किया गया है इस के लिए टोल फ्री नंबर 18002700800पर भी संपर्क किया जा सकता है किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो के संपादक से 9418450853 पर भी संपर्क कर सकते है।