/गौशाला में छिपाकर रखी अवैध शराब बरामद।

गौशाला में छिपाकर रखी अवैध शराब बरामद।

सोलन (कसौली) 28मार्च
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

पुलिस थाना कसौली की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है।


जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि विरेन्द्र कुमार नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके घर पर दबिश दी।


तलाशी के दौरान मकान के नीचे बनी गौशाला से 16 गत्ता पेटियां देसी शराब “नाटी नंबर-1” की बरामद की गईं, जिनमें कुल 192 बोतलें शामिल थीं।


इस संबंध में थाना कसौली में FIR संख्या 31/2026 दिनांक 27-03-2026, धारा 39(1)(A) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस ने आरोपी विरेन्द्र कुमार (40 वर्ष), निवासी गांव कन्जयारा, डाकघर गोयला, तहसील कसौली, जिला सोलन से पूछताछ की और BNSS 2023 की धारा 35(3) के तहत उसे पाबंद किया गया है।


पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।