/नेपाल भागा हत्यारोपी भी पुलिस के शिकंजे में

नेपाल भागा हत्यारोपी भी पुलिस के शिकंजे में

पीड़ित परिवार को मिला न्याय का भरोसा।

शिमला 28 मार्च
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल के थाना सुन्नी में दर्ज बहुचर्चित हत्या मामले में शिमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद और मजबूत हुई है।


पुलिस के अनुसार अभियोग संख्या 12/26 दिनांक 20 मार्च 2026, धारा 140(1), 103, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज इस मर्डर केस में आरोपी बिकेश कुमार (31 वर्ष), निवासी जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), बिहार, वारदात के बाद नेपाल फरार हो गया था।


शिमला पुलिस ने लगातार प्रयास, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी का पीछा किया। सुनियोजित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे बिहार के देवी छपरा गांव से गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज माननीय न्यायालय, चंपारण (बिहार) में पेश किया जा रहा है। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे शिमला लाकर अदालत में पेश किया जाएगा।


इस मामले में शामिल हत्या के दोनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस जांच अब और तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच जारी है, ताकि पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय मिल सके।