/बाड़ादेव पांच पांडव मंदिर समिति की बैठक 12 अप्रैल को निर्धारित।

बाड़ादेव पांच पांडव मंदिर समिति की बैठक 12 अप्रैल को निर्धारित।

महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला, 6 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो

सोलन जिलें के अर्की जनपद के बाड़ादेव पांच पांडव मंदिर समिति, सरयांज (बाड़ीधार) की साधारण सभा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 11:30 बजे मंदिर परिसर स्थित मीटिंग हॉल में निर्धारित किया गया है।

समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

यह बैठक समिति के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श एवं निर्णय लेने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। समिति पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव देने और बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

बैठक के एजेंडे में 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की आय-व्यय विवरणी का प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन प्रमुख रहेगा। इसके अलावा बाड़ीधार में प्रस्तावित सूर्य मंदिर निर्माण कार्य पर चर्चा एवं आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

साथ ही, क्षेत्र के प्रसिद्ध बाड़ीधार मेले की तैयारियों, आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। समिति ने सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति को अनिवार्य बताया है, ताकि सामूहिक सहभागिता से महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकें।