/महिला आरक्षण बिल पर केंद्र पर हमला, तुरंत लागू करने की मांग

महिला आरक्षण बिल पर केंद्र पर हमला, तुरंत लागू करने की मांग

शिमला 18 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

शिमला में विक्रमादित्य सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिल को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर इसे लागू करने में जानबूझकर देरी की जा रही है, जिससे महिलाओं को उनका अधिकार समय पर नहीं मिल पाएगा।

मंत्री ने आरोप लगाया कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना के जरिए राजनीतिक संतुलन बदलने की कोशिश हो रही है, जिससे कुछ राज्यों को नुकसान होगा।

उन्होंने इसे संघीय ढांचे के खिलाफ बताया।

उन्होंने मांग की कि 2029 के चुनाव से पहले ही मौजूदा 543 सीटों पर 33% महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जाए और इसे जनगणना व परिसीमन से अलग रखा जाए।