सोलन, 19 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ कमल चौहान।
भारतीय जनता पार्टी के शोध प्रकोष्ठ, जिला सोलन द्वारा होटल गोल्डन बेंचस, सपरोन में एक दिवसीय ‘परिचय एवं प्रशिक्षण कार्यशाला’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शोध प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम से हुई। जिला संयोजक के.एस. कश्यप ने स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रदेश सह-संयोजक सुभाष शर्मा ने प्रकोष्ठ के गठन व भूमिका पर प्रकाश डाला।
प्रदेश संयोजक के.आर. भारती ने शोध व तथ्यात्मक विश्लेषण के महत्व पर जोर दिया, जबकि जिला भाजपा अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
मुख्य सत्र में पुरुषोत्तम गुलेरिया ने भाजपा को विचारधारा आधारित संगठन बताते हुए कार्यकर्ताओं को सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान व सामूहिक सहभोज के साथ हुआ।










