ट्रैफिक कर्मी अक़रम खान ने लौटाया नकदी सहित खोया पर्स।
बद्दी, 26 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/वर्मा।
बद्दी पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।
दावत चौक, बद्दी में मोटरसाइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति की पत्नी का पर्स रास्ते में गिर गया था, जिसमें लगभग 9 हजार रुपये नकद सहित अन्य जरूरी सामान मौजूद था।
गिरा हुआ पर्स बद्दी पुलिस के ट्रैफिक पुलिस कर्मी अक़रम खान को मिला, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पर्स को सुरक्षित अपने पास रखा और उसके वास्तविक मालिक की पहचान सुनिश्चित करने के बाद सत्यापन उपरांत पर्स को उसके मालिक शशि भूषण सिंह के सुपुर्द कर दिया।
पर्स सुरक्षित वापस मिलने पर शशि भूषण सिंह ने बद्दी पुलिस और ट्रैफिक कर्मी अक़रम खान का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य से बद्दी पुलिस की ईमानदारी और आमजन के प्रति संवेदनशीलता एक बार फिर उजागर हुई है।








