/सोलन में चरस व प्रतिबंधित दवाओं सहित एक आरोपी गिरफ्तार।

सोलन में चरस व प्रतिबंधित दवाओं सहित एक आरोपी गिरफ्तार।

सोलन, 27 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

नशा तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के तहत जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Solan के सपरून क्षेत्र से एक व्यक्ति को चरस, प्रतिबंधित नशीली दवाओं और नकदी सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना सदर सोलन में एफआईआर नंबर 100/2026, दिनांक 25 अप्रैल 2026 को एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 18सी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम गश्त और अपराधों की रोकथाम के दौरान सोलन शहर में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पावर हाउस, सपरून स्थित एक फ्लैट में दबिश दी गई।

छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 189.82 ग्राम चरस, 154 टैबलेट टैपेंटाडोल (प्रतिबंधित नशीली दवा) तथा 26,280 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कोहली (52) निवासी पावर हाउस रोड, सपरून, सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 26 अप्रैल को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।