/परवाणू में 10.03 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार,

परवाणू में 10.03 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार,

तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा ।

परवाणू, 29 अप्रैल

हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-05, परवाणू स्थित एक रिहायशी मकान में छापेमारी कर 10.03 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार एफआईआर नंबर 55/26, दिनांक 27 अप्रैल 2026, थाना परवाणू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेंदर कुमार उर्फ टीटू (44) निवासी सेक्टर-05, परवाणू, तहसील कसौली, जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच के दौरान आरोपी को 28 अप्रैल को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पुलिस थाना परवाणू में चिट्टा तस्करी का एक मामला पहले से दर्ज है।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित तस्करी कड़ियों की जांच में जुटी है।पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।