/12 वीं में फैल होने के बाद युवक ने की आत्महत्या।

12 वीं में फैल होने के बाद युवक ने की आत्महत्या।

शिमला के अन्नाडेल में मिला शव

शिमला, 5 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल पश्चिम शिमला थाना क्षेत्र के अन्नाडेल स्थित ठाकुर बाग में एक युवक द्वारा 12वीं में फैल होने पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मई को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि एक युवक ने फांसी लगा ली है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया कि ठाकुर बाग स्थित एक फ्लैट में निखिलेष (पुत्र प्रेमलाल शर्मा) पंखे से फंदा लगाकर मृत अवस्था में पाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक 10+2 परीक्षा परिणाम में असफल होने के कारण मानसिक तनाव में था।

पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया, जिसमें मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।

घटना स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए गए तथा गवाहों के बयान दर्ज किए गए। उप पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला के शवगृह में रखवा दिया है।

मृतक के परिजनों द्वारा किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की