पिछले 9 वर्षों से थे कोमा में।
नालागढ़ 5 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा के छोटे भाई
पिंजौर क्षेत्र के रहने वाले रमणदीप सिंह बावा (सम्मी) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

वे पिछले करीब 9 वर्षों से कोमा जैसी गंभीर स्थिति में संघर्ष कर रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रमणदीप सिंह बावा ने लंबे समय तक कठिन स्वास्थ्य परिस्थितियों का सामना किया और अंततः मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। मृतक अपने पीछे एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गए जबकि उनकी धर्मपत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है।
मृतक का अंतिम संस्कार आज सायं 4 बजे उनके पैतृक गांव पिंजौर (राम बाग) में किया जाएगा। परिजनों और परिचितों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की अपील की है।
स्थानीय लोगों और परिचितों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।










