सोलन, 11 मई
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
पंचायती राज चुनावों को लेकर सोलन जिले के पट्टा विकास खंड में नामांकन प्रक्रिया आज भी जारी रही । मिली जानकारी के मुताबिक 7 मई से आज11 मई 2026 तक प्राप्त नामांकन आंकड़ों के अनुसार विभिन्न पदों के लिए कुल 552 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
जानकारी के अनुसार प्रधान पद के लिए 141, उप-प्रधान पद के लिए 140 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 271 नामांकन दाखिल किए गए हैं। कुल उम्मीदवारों में 328 पुरुष तथा 224 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
11 मई को सबसे अधिक 244 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान कांड खुड्ड, कुनहार, नवगांव, दुधली, चंडी, जयनगर, दाड़ला, कुनिहार, सायरी, सैंज, हरिपुर सनोली सहित कई पंचायतों से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
बीडीओ-कम-रिटर्निंग अधिकारी, पट्टा जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है।








