सोलन( अर्की) 15 मई
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
सोलन जिले के दूरदराज क्षेत्र बाड़ीधार की सरयांज पंचायत में पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को चुनाव चिन्ह जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। प्रधान पद के उम्मीदवारों से लेकर वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
इस बार सरयांज पंचायत का वार्ड नंबर-1 खास चर्चा में है। यह वार्ड पिछले कई दशकों से निर्विरोध सदस्य चुने जाने के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन इस बार सर्वसम्मति नहीं बन पाई और दो उम्मीदवार आमने-सामने आ गए हैं।
इससे क्षेत्र में चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार धारठ क्षेत्र के उम्मीदवार बसंत लाल को चुनाव आयोग की ओर से “लेटर बॉक्स” चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उम्मीदवारों ने अपने-अपने स्तर पर प्रचार अभियान भी तेज कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार पंचायत चुनाव में मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है और मतदाता भी उम्मीदवारों को लेकर अपनी राय खुलकर व्यक्त कर रहे हैं।







