/नालागढ़ पंचायत चुनाव 2026: सुबह 11 बजे तक 54.08 प्रतिशत मतदान

नालागढ़ पंचायत चुनाव 2026: सुबह 11 बजे तक 54.08 प्रतिशत मतदान

नालागढ़ 28 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

नालागढ़ विकास खंड में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 11:00 बजे तक कुल 54.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक कुल 41,679 मतदाताओं में से 22,540 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

इनमें 10,850 पुरुष तथा 11,690 महिला मतदाता शामिल हैं।

कुछ पंचायतों में मतदान प्रतिशत काफी अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक मतदान बरूणा पंचायत में 79.34 प्रतिशत रहा, जबकि मानपुरा पंचायत में 80.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसके अलावा कई पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के बराबर अथवा अधिक देखने को मिली।

प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और शांतिपूर्ण मतदान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।