सोलन 30 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
पट्टा विकास खंड में पंचायत चुनाव के तहत सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। जारी पोल समरी रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न पंचायतों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

रिपोर्ट के अनुसार झाझा पंचायत में सबसे अधिक 43.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद सूरजपुर पंचायत में 27.70 प्रतिशत तथा नगोहा पंचायत में 20.12 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बड़ोगबान पंचायत में 23.45 प्रतिशत, मंगरोट पंचायत में 24.29 प्रतिशत, भटोलीकलां पंचायत में 17.94 प्रतिशत, बाटधारती पंचायत में 17.56 प्रतिशत तथा कंढेर पंचायत में 16.90 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

सुबह 9 बजे तक पूरे पट्टा विकास खंड में कुल 2253 पुरुष और 1084 महिला मतदाताओं सहित 4347 मत पड़ चुके थे।

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है ताकि पंचायत चुनाव लोकतांत्रिक और सहभागी प्रक्रिया का मजबूत उदाहरण बन सके।






