/दाड़ला पंचायत के नए प्रधान बने श्याम चौधरी ।

दाड़ला पंचायत के नए प्रधान बने श्याम चौधरी ।

272 मतों से दर्ज की शानदार जीत।

सोलन (दाड़लाघाट)30 मई
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

दाड़लाघाट पंचायत के प्रगतिशील किसान एवं पूर्व खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी स्वर्गीय धनी राम चौधरी के पुत्र श्याम सिंह चौधरी दाड़ला पंचायत के नए प्रधान निर्वाचित हुए हैं।

पेशे से ट्रांसपोर्टर, समाजसेवी तथा स्थानीय देवता प्रबंधन समिति के सचिव श्याम चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जय चंद चंदेल को 272 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।

पंचायत के कुल 2500 मतदाताओं में से 1836 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें श्याम चौधरी को 853 मत, जय चंद चंदेल को 581 मत, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जगदीश ठाकुर को 297 मत तथा अनिल गुप्ता को 84 मत प्राप्त हुए।

श्याम चौधरी वर्तमान में बाघल लैंड लूजर्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी के मनोनीत प्रधान हैं।

इससे पहले वह दाड़ला पंचायत के उपप्रधान तथा बाद में बीडीसी सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जीत के बाद श्याम चौधरी ने पंचायत के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी 11 वार्डों के समान एवं सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि पंचायत में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना, पक्की नालियों का निर्माण, खेतों के लिए पक्के रास्ते, पेयजल स्रोतों की सफाई, सड़कों के किनारे बने नालों की नियमित सफाई तथा कचरा निस्तारण की बेहतर व्यवस्था उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगी। इसके लिए अंबुजा सीमेंट प्रबंधन के साथ भी समन्वय स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मेलों का आयोजन पूर्ववत जारी रहेगा।

ग्राम सुधार समिति और सभी वार्डों के लोगों के सहयोग से इन कार्यक्रमों को और बेहतर बनाया जाएगा।

श्याम चौधरी ने अपनी जीत को “सत्य, सनातन और ईमानदारी की जीत” बताते हुए इसका श्रेय क्षेत्र के युवाओं और अपने सहयोगियों को दिया, जिन्होंने चुनाव अभियान में दिन-रात मेहनत की।

उन्होंने स्यार, दाड़ला (तेली), देवठी, जावी, धाउनी, काकड़ा, कोटला नन्हाला, कोटला पुजारिया, डोहरी, उपरली नौणी, निचली नौणी, गवाह, मझेड़ और धोवटन सहित पंचायत के सभी क्षेत्रों के लोगों का विशेष धन्यवाद किया और उनके विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर उन्होंने पंचायत के प्रथम प्रधान स्वर्गीय गिन्नू राम तथा स्वर्गीय पंडित जगत राम गौतम को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में रामलीला, दशहरा, तीन दिवसीय पशु मंडी मेला और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजनों की शुरुआत हुई, जो आज भी क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बने हुए हैं। श्याम चौधरी ने कहा कि पंचायत के विकास में पूर्व प्रधानों का योगदान सदैव याद रखा