/फागली चौक में युवक से मारपीट, जुब्बल में सड़क हादसा ।

फागली चौक में युवक से मारपीट, जुब्बल में सड़क हादसा ।

शिमला पुलिस ने दर्ज किए मामले

शिमला, 9 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

शिमला पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट और सड़क दुर्घटना से जुड़े दो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में थाना वेस्ट में एफआईआर संख्या 137/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 126(2), 115(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता चंचला देवी, निवासी लोअर फागली, शिमला ने बताया कि 8 जुलाई की रात फागली चौक स्थित एक ढाबे में दो स्थानीय व्यक्तियों ने उनके पुत्र विक्रम शर्मा के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरे मामले में पुलिस थाना जुब्बल में एफआईआर संख्या 28/26 भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281 एवं 125(ए) के तहत दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता देशराज चौहान, निवासी मोकना, नेरवा ने बताया कि वह रोहड़ू से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज और लापरवाही से चलाई जा रही एक टाटा नेक्सॉन कार ने उनकी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी।

हादसे में उन्हें तथा वाहन में सवार अन्य यात्रियों को चोटें आई हैं। मामले की जांच पुलिस पोस्ट सरस्वती नगर द्वारा की जा रही है।