/पुराने बस अड्डे के पास तकनीकी खराबी से रुकी एचआरटीसी बस।

पुराने बस अड्डे के पास तकनीकी खराबी से रुकी एचआरटीसी बस।

ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत बहाल कराया यातायात

शिमला, 3 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

शिमला के पुराने बस अड्डे के समीप सोमवार सुबह एक एचआरटीसी बस में तकनीकी खराबी आने से वह सड़क पर रुक गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस शिमला की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए बस को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 11:10 बजे पुराने बस अड्डे के पास एचआरटीसी की एक बस तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुक गई थी। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर आवश्यक प्रबंधन करते हुए यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया और किसी भी बड़े जाम की स्थिति नहीं बनने दी।

ट्रैफिक पुलिस शिमला ने बताया कि वर्तमान में शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

पुलिस ने वाहन चालकों एवं आम नागरिकों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की है।