नालागढ़, 2 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत रविवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।

यह जानकारी देते हुए प्रोफेसर सतविंदर सिंह ने बताया कि अभियान की शुरुआत हैरिज पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रीता ठाकुर ने नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष अंकुश जैन, संगठन मंत्री सौरभ जैन तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ रिबन काटकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
प्रोफेसर सतविंदर सिंह ने बताया कि आज से नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर केनोपी लगाकर लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष अंकुश जैन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता अब केवल वादों की राजनीति से आगे बढ़कर विकास और काम की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा मुफ्त बिजली जैसे जनकल्याणकारी मॉडल को हिमाचल में भी लागू करने का लक्ष्य रखा है।
सदस्यता अभियान के दौरान संगठन मंत्री सौरभ जैन, खजांची नवदीप सूद, महेश भगत, ओम प्रकाश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर राजदीप सिंह, नीतिन, पूनम, भेष रानी, आकांक्षा, कोमल, कश्मीरी लाल, नीलम, सरिता सहित कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ेंगे और संगठन को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी।









