प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान से जुड़ीं 100 छात्राएं
सोलन 2 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
हिमाचल के सोलन स्थित साई संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की 100 नर्सिंग छात्राओं ने रविवार को ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त जीवन जीने और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत) तथा प्रोजेक्ट प्वाइंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा संवाद से सीधे जुड़ीं।
कार्यक्रम में 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर साई संजीवनी इंस्टीट्यूट के एमडी डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. सविता अग्रवाल, भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. रामगोपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पूर्व सभी प्रतिभागियों ने ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ ग्रहण की। उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से नशामुक्त जीवनशैली अपनाने, समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त करने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा योजना के प्रदेश समन्वयक एवं प्रोजेक्ट प्वाइंट के सदस्य यशपाल सिंह कपूर ने किया।









