बद्दी, 6 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
पुलिस जिला बद्दी के पीओ (Proclaimed Offender) सेल ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना नालागढ़ में एनआई एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरपत ठाकुर निवासी गांव जमला, डाकघर नम्होल, तहसील सदर, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 5 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, माननीय ACJM नालागढ़ ने आरोपी को 5 जून 2023 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज 6 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 6 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।










