/कार में सवार दो युवक और युवती 17.41 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार ।

कार में सवार दो युवक और युवती 17.41 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार ।

सोलन, 5 अगस्त
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल प्रदेश के जिला पुलिस सोलन द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू (SIU) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आल्टो कार से 17.41 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और ₹5,600 नकद बरामद किए हैं।

इस मामले में दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 2/3 अगस्त 2026 की रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसआईयू टीम ने आल्टो कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार तीनों आरोपियों के कब्जे से 17.41 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा ₹5,600 नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय सिंगला (23) निवासी हिमुडा कॉलोनी, बसाल (सोलन), औनिक रमोलटा (21) निवासी गांव मढोल, तहसील जुब्बल (जिला शिमला) तथा श्रुति ठाकुर (21) निवासी गांव कगर, बसाल (सोलन) के रूप में हुई है।

बरामद मादक पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर पुलिस थाना सदर सोलन में एफआईआर संख्या 168/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। नशा तस्करी में प्रयुक्त आल्टो कार को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड तथा मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।

मामले की जांच जारी है।