4 ट्रैक्टर खनन सामग्री के सहित जब्त
नालागढ़ 24 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस चौकी दभोटा की टीम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए आज 24.09.2026 को विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी एवं चैकिंग के दौरान बिना वैध माइनिंग दस्तावेज खनिज सामग्री ले जा रहे चार ट्रैक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का समाचार मिला है ।

इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि चैकिंग के दौरान दुगरी में ट्रैक्टर नं. HR20AR7998, PB12M-2486 एवं HP12S-4794 को रोककर चैक किया गया, जिनकी ट्रॉलियों में ग्रेवल लोड पाया गया।
मौके पर चालकों द्वारा खनन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त वाहनों के चालकों मोहन सिंह, गुरबख्श सिंह एवं राजेश कुमार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक अन्य बिना नंबर ट्रैक्टर के चालक शमी को भी बिना वैध माइनिंग दस्तावेज खनिज सामग्री ले जाते हुए पाया गया, जिसके विरुद्ध भी नियमानुसार चालान किया गया।
चारों वाहनों के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश माइनर मिनरल्स नियमों के तहत चालान कर कुल ₹20,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
उन्होंने बताया क्या अवैध खनन एवं खनिज सामग्री के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चैकिंग एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।








