/पीजीआईएमईआर में मस्कुलोस्केलेटल व ब्रेस्ट इमेजिंग पर राष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन 26-27 सितंबर को

पीजीआईएमईआर में मस्कुलोस्केलेटल व ब्रेस्ट इमेजिंग पर राष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन 26-27 सितंबर को

चंडीगढ़, 24 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

पीजीआईएमईआर (PGIMER), चंडीगढ़ के रेडियोडायग्नोसिस एवं इमेजिंग विभाग द्वारा 5वीं AIIMS–MAMC–PGI Series के तहत 26 व 27 सितंबर 2026 को मस्कुलोस्केलेटल और ब्रेस्ट इमेजिंग विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।


सम्मेलन में AIIMS, MAMC और PGIMER के विशेषज्ञ चिकित्सक आधुनिक डायग्नोस्टिक इमेजिंग तकनीकों पर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में हाई-रिजोल्यूशन इमेजिंग, इमेज-गाइडेड इंटरवेंशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रेडियोमिक्स और फंक्शनल इमेजिंग जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष चर्चा होगी।


सम्मेलन की प्रमुख गतिविधियों में विशेषज्ञ व्याख्यान, मल्टीडिसिप्लिनरी केस-आधारित चर्चाएं, फिल्म रीडिंग सत्र, रेजिडेंट क्विज तथा क्लिनिकल इमेजिंग के व्यावहारिक अनुप्रयोग शामिल रहेंगे।


इससे पहले 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे नेहरू अस्पताल स्थित रेडियोडायग्नोसिस विभाग के सेमिनार कक्ष में मीडिया मीट आयोजित होगी, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मेलन की रूपरेखा और नवीनतम इमेजिंग तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।