/‘माता पहाड़ों वाली’ भक्ति संगीत यात्रा 4 से 21 अक्टूबर तक।

‘माता पहाड़ों वाली’ भक्ति संगीत यात्रा 4 से 21 अक्टूबर तक।

चंडीगढ़ 24 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

‘1 नवरात्रि के अवसर पर Sahaja Yoga Meditation की ओर से ‘माता पहाड़ों वाली’ नाम से विशेष भक्ति संगीत यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह यात्रा 4 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

इस दौरान संगीत, नृत्य और आत्म-साक्षात्कार के माध्यम से आध्यात्मिक यात्रा का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के एक साथ शामिल होने की जानकारी दी गई है।

भक्ति संगीत यात्रा के अंतर्गत मंडी, कुल्लू, मनाली, पालमपुर, पठानकोट, हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन और धर्मशाला में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

आयोजन को नवरात्रि समारोह के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

सहज योग ध्यान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आध्यात्मिकता और आत्म-साक्षात्कार के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है।