ग्रेटर नोएडा 24 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे में बिहार नंबर की स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बस ग्रेटर नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। दयानतपुर गांव के पास चलते समय बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

आग लगने का पता चलते ही चालक ने बस सड़क किनारे रोक दी, लेकिन कुछ ही क्षणों में आग और धुआं पूरे वाहन में फैल गया।
हादसे के दौरान कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ यात्री बस के अंदर ही फंस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।









