सोलन, 24 सितंबर।
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो / वर्मा
हिन्द मजदूर सभा जिला सोलन की महत्वपूर्ण बैठक गत दिवस बुधवार को गुरु नानक कॉम्प्लेक्स, लक्कड़ डिपो के समीप आयोजित हुई। बैठक में हिमाचल, हरियाणा एवं पंजाब के संगठन प्रभारी राम कृष्ण शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया और जिला कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए मजदूरों के अधिकारों की प्रभावी पैरवी के लिए संगठन की एकजुटता पर बल दिया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गुरदास चंदेल के मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, श्रमिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा अधिक से अधिक मजदूरों को संगठन से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष शशि मेहता सहित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने और श्रमिकों की आवाज को संबंधित मंचों तक मजबूती से पहुंचाने का संकल्प दोहराया।









