मृतक अर्की उपमंडल के गंगाघाट के गांव फान्जी, के निवासी।
शिमला, 24 सितंबर ,
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो/वर्मा
शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धामी पुलिस चौकी के घंडल के समीप गुरुवार को HRTC बस और एक कार के बीच हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जबकि हादसे में बस में सवार किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के समय कार में दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला ने IGMC शिमला में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
घायल चालक मनीष पुत्र दयानन्द का IGMC में उपचार जारी है।
मृतकों की पहचान
दयानन्द (57 वर्ष) पुत्र ठाकरू राम
हेमलता (52 वर्ष) पत्नी दयानन्द
विद्यादेवी (75 वर्ष) पत्नी ठाकरू राम
तीनों मृतक गांव फान्जी, डाकघर घणागूघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन के निवासी थे।
इस की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गोरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।









