/शिमला में ट्रक की तकनीकी खराबी से लगा ट्रैफिक जाम।

शिमला में ट्रक की तकनीकी खराबी से लगा ट्रैफिक जाम।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बहाल कराया यातायात

शिमला, 6 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

हिमाचल की राजधानी शिमला में बढ़ता यातायात पुलिस के लिए लगातार चुनौती बनता जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण किसी एक वाहन की गलत पार्किंग या तकनीकी खराबी भी लंबा ट्रैफिक जाम लगने का कारण बन सकती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस लगातार सतर्क रहकर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई है।

गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे वाटर कैचमेंट एरिया (ढली बाइफरकेशन) के पास एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुक गया।

इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित होने लगा।
सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए खराब वाहन को सड़क से हटवाया।

इसके बाद यातायात को शीघ्र ही सामान्य और सुचारु रूप से संचालित कर दिया गया।
जिला शिमला पुलिस ने बताया कि वर्तमान में शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

पुलिस ने वाहन चालकों और आम जनता द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर वाहन की खराबी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की।