/श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत श्री मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त तक स्थगित

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत श्री मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त तक स्थगित



भारी बारिश से प्रभावित यात्रा मार्ग की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन का निर्णय

चंबा, 23 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

श्री मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने यात्रा को आगामी तीन दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। भारी बारिश के कारण यात्रा मार्ग के प्रभावित होने को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर तोस के गोठ के पास भारी बारिश से खराब हुए रास्ते की मरम्मत का कार्य जारी है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त तक स्थगित रहेगी।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा स्थगित रहने के दौरान यात्रा मार्ग पर जाने से बचें तथा जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

उपायुक्त ने बताया कि मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति अनुकूल रहने पर 26 अगस्त से यात्रा पुनः शुरू की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।